स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार Video
स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार लिरिक्स
Swarg Se Sundar Dham Jaha Maiya Ka Darbar
स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: सावन का महीना।
स्वर्ग से सुन्दर धाम,
जहाँ मैया का दरबार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।।
सूरज की किरणे तेरी,
ज्योति जगाए,
चंदा की किरणे तेरी,
आरती गाए,
टिमटिम करते तारे,
जैसे पायल की झंकार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।।
भक्ति तेरी है मैया,
गंगा की धारा,
शक्ति तेरी है मैया,
यमुना की धारा,
भक्ति शक्ति के संगम में,
जीवन का उद्धार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।।
जल थल नभ सब,
तेरे सहारे,
ममतामई माँ तुझको,
भक्त पुकारे,
सुनले करुण पुकार मैया,
कर दे बेड़ा पार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।।
अम्बे जगदम्बे काली,
नाम है तेरा,
कष्ट मिटाना सबका,
काम है तेरा,
माया गाए धूम मचाए,
तेरी जय जयकार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।।
स्वर्ग से सुन्दर धाम,
जहाँ मैया का दरबार,
दर्शन कर ले प्राणी,
जीवन मिले ना बारम्बार।।
स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार Video
स्वर्ग से सुन्दर धाम जहाँ मैया का दरबार Video
📖 Related: रानी सती आज मेरे घर आई घर आई माँ घर आई Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs