ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics News Hindi / Sanskrit

घोर अंधकार हो,चल रही बयार हो आज द्वार-द्वार पर यह दिया बुझे नहीं

• Updated: Jan 24, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

घोर अंधकार हो,चल रही बयार हो आज द्वार-द्वार पर यह दिया बुझे नहीं

घोर अंधकार हो,चल रही बयार हो..
आज द्वार-द्वार पर यह दिया बुझे नहीं..
यह निशीथ का दिया ला रहा विहान है !!

शक्ति का दिया हुआ,शक्ति को दिया हुआ..
भक्ति से दिया हुआ,यह स्वतंत्रता दिया..
रुक रही न नाव हो,जोर का बहाव हो..
आज गंग-धार पर यह दिया बुझे नहीं !
यह स्वदेश का दिया प्राण  के समान है !!

यह अतीत कल्पना,यह विनीत प्रार्थना ..
यह पुनीत भावना,यह अनंत साधना..
शांति हो,अशांति हो,युद्ध,संधि,क्रांति हो..
तीर पर,कछार पर,यह दिया बुझे नहीं !
देश पर,समाज पर,ज्योति का वितान है !!

तीन-चार फूल हैं,आस-पास धूल हैं..
बांस हैं,बबूल हैं,घास के दुकूल हैं..
वायु भी हिलोर दे,फूंक दे,झकोर दे..
कब्र पर,मजार पर,यह दिया बुझे नहीं !
यह किसी शहीद का पुण्य प्राण-दान है !!

झूम-झूम बदलियां,चूम-चूम बिजलियां..
आंधियां उठा रहीं,हलचलें मचा रहीं..
लड़ रहा स्वदेश हो,शांति का न लेश हो..
क्षुद्र जीत-हार पर,यह दिया बुझे नहीं !
यह स्वतंत्र भावना का स्वतंत्र गान है !!

📖 Related: आओ नाचे गायें हम Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state