तू है दयालु ओ खाटू वाले मेरा ये जीवन तेरे हवाले Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तू है दयालु ओ खाटू वाले मेरा ये जीवन तेरे हवाले लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तू है दयालु ओ खाटू वाले मेरा ये जीवन तेरे हवाले Video
तू है दयालु ओ खाटू वाले मेरा ये जीवन तेरे हवाले लिरिक्स
Tu Hai Dayalu O Khatu Wale
तू है दयालु ओ खाटू वाले मेरा ये जीवन तेरे हवाले लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज ओ प्रिया प्रिया।
तू है दयालु ओ खाटू वाले,
दोहा ठोकर लगी उन राहों पे,
जिन राहों को मंजिल माना,
झूठी दौलत शोहरत बाबा,
है बस इतना ही जाना।
सच्चा है प्यार तेरा बाबा,
सच्ची तेरी खुदाई है,
आकर हाथ पकड़ ले मेरा,
देख रहा है जमाना।
तू है दयालु ओ खाटू वाले,
मेरा ये जीवन तेरे हवाले,
गलतियां तू माफ कर,
मेरा इंसाफ कर,
आई हूँ दर तेरे,
यूँ ना इंकार कर,
मेरा बुरा सबने किया,
तू आकर सांवरिया,
कर दे भला,
ओ मेरा सांवरा,
कोई ना तेरे बिन मेरा,
नैया भंवर में है,
उसको तू पार कर,
अर्जी मेरी सुनले तू,
दे दे मुझको भी किनारा,
ओ मेरा सांवरा,
कोई ना तेरे बिन मेरा।।
कहती है दुनिया हारे का सहारा,
हार के मैंने तुझको पुकारा,
आंखों के आंसू,
रुकते नहीं है,
खुशियों के बादल,
बरसते नहीं है,
रामू को है सब ये पता,
जिंदगी में एक भरोसा,
है बस तेरा,
ओ मेरा सांवरा,
कोई ना तेरे बिन मेरा,
नैया भंवर में है,
उसको तू पार कर,
अर्जी मेरी सुनले तू,
दे दे मुझको भी किनारा,
ओ मेरा सांवरा,
कोई ना तेरे बिन मेरा।।
Singer Jyoti Pal
तू है दयालु ओ खाटू वाले मेरा ये जीवन तेरे हवाले Video
तू है दयालु ओ खाटू वाले मेरा ये जीवन तेरे हवाले Video
📖 Related: माँ की ममता है रब से बड़ी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs