ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

तू राम भज रहा है घनश्याम भज रहा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 19, 2024
तू राम भज रहा है घनश्याम भज रहा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

तू राम भज रहा है घनश्याम भज रहा है लिरिक्स

Tu Ram Bhaj Raha Hai Ghanshyam Bhaj Raha Hai

तू राम भज रहा है घनश्याम भज रहा है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज मै ढूंढता हूं जिसको।

तू राम भज रहा है,
घनश्याम भज रहा है,
तो रखना भरोसा उसपे,
वो साथ चल रहा है,
तू राम भज रहा हैं,
घनश्याम भज रहा है।।

ये तुलसी दास कहते है,
कलि में नाम अधारा है,
प्रभु का नाम जो जपता,
वो भव सागर से पारा है,
शंका नहीं तू करना,
भव पार हो रहा है,
तू राम भज रहा हैं,
घनश्याम भज रहा है।।

वो दिन में सूर्य की गर्मी,
बताओ कोन देता है,
ये चंदा रात को उगता,
शीतलता कोन देता है,
सुख दुख भी खेल है उसका,
वो खेल कर रहा है,
तू राम भज रहा हैं,
घनश्याम भज रहा है।।

तेरे मन के ही मन्दिर में,
प्रभु का वास रहता है,
तू दर दर क्यू भटकता है,
वो तेरे पास रहता है,
डुबकी लगा ले पगले,
ये भाव बह रहा है,
तू राम भज रहा हैं,
घनश्याम भज रहा है।।

ये बिष्णु क्या कहे किसको,
हमारी कोन सुनता है,
जिसे कोई नहीं सुनता,
उसे तो राम सुनता है,
मै क्या रचुंगा रचना,
सब राम रच रहा है,
तू राम भज रहा हैं,
घनश्याम भज रहा है।।

तू राम भज रहा है,
घनश्याम भज रहा है,
तो रखना भरोसा उसपे,
वो साथ चल रहा है,
तू राम भज रहा हैं,
घनश्याम भज रहा है।।

📖 Related: लायक बना दे मुझको मैं तेरे काम आऊँ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गायक / प्रेषक बिष्णु थिरानी।

तू राम भज रहा है घनश्याम भज रहा है Video

तू राम भज रहा है घनश्याम भज रहा है Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state