तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी Video
तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी लिरिक्स
Tu Ram Bhajan Kar Prani
तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी लिरिक्स (हिन्दी)
तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।
काया माया बादल छाया,
मूरख मन काहे भरमाया,
उड़ जाएगा साँस का पंछी,
फिर क्या आनी जानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।
जिसने राम नाम गुण गाया,
उसको लगे ना दुख की छाया,
निर्धन का धन राम नाम है,
मैं हूँ राम दिवानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।
सजन सनेही सुख के संगी,
दुनिया की है चाल दुरंगी
नाच रहा है काल शीश पे,
चेत चेत अभिमानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।
तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।।
तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी Video
तू राम भजन कर प्राणी तेरी दो दिन की जिंदगानी Video
Anuradha Ji Paudwal
📖 Related: मैंने संवारे जब तेरा नाम ले लिया | Lyrics, Video | Krishna Bhajans