तुझे छोड़ के सांवरिया बोलो मैं कहाँ जाऊं Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तुझे छोड़ के सांवरिया बोलो मैं कहाँ जाऊं लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तुझे छोड़ के सांवरिया बोलो मैं कहाँ जाऊं Video
तुझे छोड़ के सांवरिया बोलो मैं कहाँ जाऊं लिरिक्स
Tujhe Chod Ke Sawariya Bolo Main Kahan Jaun
तुझे छोड़ के सांवरिया बोलो मैं कहाँ जाऊं लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: ऐ मेरे दिले नादाँ।
तुझे छोड़ के सांवरिया,
बोलो मैं कहाँ जाऊं,
या ठोर ठिकाना बता,
जहाँ तुझको पा जाऊं,
तुझे छोड़ के साँवरिया,
बोलो मैं कहाँ जाऊं।।
तन मन में बसे तुम ही,
आँखों की ज्योति हो,
मेरा सुख चैन तुम्ही,
आनंद के मोती हो,
सांसो की माला से,
जप जप के तुझे ध्याऊँ,
तुझे छोड़ के साँवरिया,
बोलो मैं कहाँ जाऊं।।
तुझे भूल के सांस गिनूँ,
वो चित्त नहीं देना,
तू मेरा हो गया,
फिर जग से क्या लेना,
तेरे प्रेम के सागर की,
लहरों में समा जाऊं,
तुझे छोड़ के साँवरिया,
बोलो मैं कहाँ जाऊं।।
इक दीप जला रखा,
तेरे नाम का आँगन में,
तुझको ही बसाया है,
राधे ने तन मन में,
चोखानी को जैसी मिली,
वैसी ही कृपा पाऊं,
तुझे छोड़ के साँवरिया,
बोलो मैं कहाँ जाऊं।।
तुझे छोड़ के सांवरिया,
बोलो मैं कहाँ जाऊं,
या ठोर ठिकाना बता,
जहाँ तुझको पा जाऊं,
तुझे छोड़ के साँवरिया,
बोलो मैं कहाँ जाऊं।।
तुझे छोड़ के सांवरिया बोलो मैं कहाँ जाऊं Video
तुझे छोड़ के सांवरिया बोलो मैं कहाँ जाऊं Video
📖 Related: भगतो फूलो की बरसात करो | Lyrics, Video | Durga Bhajans