ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

विनती सुनले अंजनी के लाला हनुमान रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 29, 2024
विनती सुनले अंजनी के लाला हनुमान रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

विनती सुनले अंजनी के लाला हनुमान रे लिरिक्स

Vinti Sunle Anjani Ke Lala Hanuman Re

विनती सुनले अंजनी के लाला हनुमान रे लिरिक्स (हिन्दी)

विनती सुनले,
अंजनी के लाला हनुमान रे,
तुम्हे सुनाऊं,
दुख से भरी ये दास्तान रे।।

मतलब की है दुनिया सारी,
झूठे रिश्ते नाते है,
भगत तेरे है दुखी जगत में,
पापी मौज उड़ाते है,
भगत तेरे है दुखी जगत में,
पापी मौज उड़ाते है,
मैं भी सेवक तेरा अनाड़ी,
तेरे चरणों का हूँ पुजारी,
कर दे किरपा तू कृपा निधान रे,
विनती सुनलें,
अंजनी के लाला हनुमान रे,
तुम्हे सुनाऊं,
दुख से भरी ये दास्तान रे।।

झुलस रहा हूँ गम की धूप में,
प्यार की छाया कर दे तू,
भटक रहा हूँ मैं दुखियारा,
आकर हाथ पकड़ ले तू,
भटक रहा हूँ मैं दुखियारा,
आकर हाथ पकड़ ले तू,
सिर पर हाथ दया का धरदे,
खुशियो से तू दामन भरदे,
बाबा इतना तो करदे अहसान रे,
विनती सुनलें,
अंजनी के लाला हनुमान रे,
तुम्हे सुनाऊं,
दुख से भरी ये दास्तान रे।।

नस-नस में है पूजा तेरी,
सांस- सांस में नाम तेरा,
फिर भी मुझपे कष्ट क्यूँ इतना,
बतलादे हनुमान जरा,
गर हुई जो मुझसे भूल,
उसको करता हूँ कबूल,
मैं तो बालक हूँ तेरा नादान रे,
विनती सुनलें,
अंजनी के लाला हनुमान रे,
तुम्हे सुनाऊं,
दुख से भरी ये दास्तान रे।।

मोहन शर्मा की सुध लेले,
अब तो जल्दी आ जाओ,
चोखट पे तेरी आन पड़ा है,
अब तो दर्श दिखा जाओ,
रो-रो के दिल ये तुझे पुकारे,
अब तो आओ बजरंग प्यारे,
वरना निकल जायेगी दम से जान रे,
विनती सुनलें,
अंजनी के लाला हनुमान रे,
तुम्हे सुनाऊं,
दुख से भरी ये दास्तान रे।।

📖 Related: झुंझुनू में मोटी सेठानी डोकवा में लाडो नारायणी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

विनती सुनले,
अंजनी के लाला हनुमान रे,
तुम्हे सुनाऊं,
दुख से भरी ये दास्तान रे।।

विनती सुनले अंजनी के लाला हनुमान रे Video

विनती सुनले अंजनी के लाला हनुमान रे Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state