वृन्दावन के बांके बिहारी हम दर तेरे आये है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 वृन्दावन के बांके बिहारी हम दर तेरे आये है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 वृन्दावन के बांके बिहारी हम दर तेरे आये है Video
वृन्दावन के बांके बिहारी हम दर तेरे आये है लिरिक्स
Vrindavan Ke Banke Bihari Hum Dar Tere Aaye Hai
वृन्दावन के बांके बिहारी हम दर तेरे आये है लिरिक्स (हिन्दी)
वृन्दावन के बांके बिहारी,
हम दर तेरे आये है,
मुझे रख लो सेवादार,
सांवरे आस लगाए है।।
तेरे चरणों की छाया से,
दूर न करना मुझको,
जन्म जन्म तेरी सेवा करूँ मैं,
ऐसा वर दो मुझको,
खुशियां मिलती इस दर से,
झोली फैलाये है,
मुझे रख लो सेवादार,
सांवरे आस लगाए है।।
हर पल तेरा नाम पुकारूँ,
निष दिन तुम्हे ध्याऊँ,
तेरी सेवा काम ना दूजा,
तेरे भजन मैं गाऊं,
तेरी रेहमत हो जाए,
यही आस लगाए है,
मुझे रख लो सेवादार,
सांवरे आस लगाए है।।
धन्य हो गए ठाकुर जी हम,
पा के प्यार तुम्हारा,
सिर पर हाथ सदा ही रखना,
ये उपकार तुम्हारा,
शर्मा लिखता भजन तुम्हारे,
जिंदगी ये गुज़ारे है,
मुझे रख लो सेवादार,
सांवरे आस लगाए है।।
वृन्दावन के बांके बिहारी,
हम दर तेरे आये है,
मुझे रख लो सेवादार,
सांवरे आस लगाए है।।
वृन्दावन के बांके बिहारी हम दर तेरे आये है Video
वृन्दावन के बांके बिहारी हम दर तेरे आये है Video
📖 Related: हमे श्याम प्यारे तेरे नाम का सहारा | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans