ये धन दौलत दुनिया की रौनक सब कुछ यहीं रह जाएगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 ये धन दौलत दुनिया की रौनक सब कुछ यहीं रह जाएगा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 ये धन दौलत दुनिया की रौनक सब कुछ यहीं रह जाएगा Video
ये धन दौलत दुनिया की रौनक सब कुछ यहीं रह जाएगा लिरिक्स
Ye Dhan Daulat Duniya Ki Raunak
ये धन दौलत दुनिया की रौनक सब कुछ यहीं रह जाएगा लिरिक्स (हिन्दी)
ये भी देखे जिंदगी में हजारों का मेला जुड़ा।
ये धन दौलत दुनिया की रौनक,
सब कुछ यहीं रह जाएगा,
संग में ना कुछ भी जाएगा,
महल दो महले कोई बनाए,
साथ कोई कुछ ना ले जाए,
फिर ये मनवा क्यों ललचाए,
ये शान शौकत,
ये धन दौलत दुनियाँ की रौनक,
सब कुछ यहीं रह जाएगा,
संग में ना कुछ भी जाएगा।।
ललचाए ये जग सारा,
माया के फेरे में,
हर कोई खो गया,
लोभों में खो गया है,
लालच के घेरे में,
लोभ मोह से क्या होना है,
चैन सदा मन का खोना है,
कुछ तो सोचो ना,
धन चंचल है माया ठगनी,
एक जगह ये कभी ना रहनी,
ये तो आती जाती रहनी,
ये धन दौलत दुनियाँ की रौनक,
सब कुछ यहीं रह जाएगा,
संग में ना कुछ भी जाएगा।।
धन से सुख मिल जाए,
ना मन का चैन मिले,
मन में संतोष हो तो,
मन को भी चैन आए,
जीवन ये सुख से कटे,
माया तो मन का है बंधन,
मन के चैन के ना ये साधन,
कुछ तो सोचो ना,
अगर सदा सुख से रहना,
माया के बंधन से बचना,
नेक राह जीवन में चलना,
ये धन दौलत दुनियाँ की रौनक,
सब कुछ यहीं रह जाएगा,
संग में ना कुछ भी जाएगा।।
ये धन दौलत दुनिया की रौनक,
सब कुछ यहीं रह जाएगा,
संग में ना कुछ भी जाएगा,
महल दो महले कोई बनाए,
साथ कोई कुछ ना ले जाए,
फिर ये मनवा क्यों ललचाए,
ये शान शौकत,
ये धन दौलत दुनियाँ की रौनक,
सब कुछ यहीं रह जाएगा,
संग में ना कुछ भी जाएगा।।
📖 Related: लाल लंगोटे वाला भक्तों का रखवाला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Singer Shiv Kumar Pathak
ये धन दौलत दुनिया की रौनक सब कुछ यहीं रह जाएगा Video
ये धन दौलत दुनिया की रौनक सब कुछ यहीं रह जाएगा Video