लक्ष्मी जी वारो नजर उतारो आज मेरे बाबा घर आए है लिरिक्स
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
लक्ष्मी जी वारो नजर उतारो आज मेरे बाबा घर आए है लिरिक्स
लक्ष्मी जी वारो नजर उतारो,
आज मेरे बाबा घर आए है,
आज मेरे बाबा घर आए है।।
हेरी सखी मंगल गावो री,
धरती अम्बर सजाओ री,
आज उतरेगी लीले की सवारी,
लक्ष्मी जी वारों नजर उतारों,
आज मेरे बाबा घर आए है,
आज मेरे बाबा घर आए है।।
हेरी कोई काजल लाओ रे,
इन्हे काला टीका लगाओ री,
श्याम छवि पे मैं जाऊं बलिहारी,
लूण राई वारो नजर उतारो,
आज मेरे बाबा घर आए है,
आज मेरे बाबा घर आए है।।
हेरी कोई इत्तर लाओ री,
रत्नो से इन्हे सजाओ री,
आज आँगन परियों ने घेरा,
हारे के सहारे श्याम हमारे,
हारे के सहारे श्याम हमारे,
आज मेरे बाबा घर आए है,
आज मेरे बाबा घर आए है।।
हेरी कोई माखन लाओ री,
प्रेम से भोग लगाओ री,
भाव कर्मा के हो जैसे सारे,
भोग लगाओ चंवर डुलाओ,
भोग लगाओ चंवर डुलाओ,
आज मेरे बाबा घर आए है,
आज मेरे बाबा घर आए है।।
हेरी कोई ढोल बजाओ री,
ताल से ताल मिलाओ री,
सुर संग ‘चेतन’ भजन सुनावे,
कीर्तन गाओ श्याम ने रिझाओ,
कीर्तन गाओ श्याम ने रिझाओ,
आज मेरे बाबा घर आए है,
आज मेरे बाबा घर आए है।।
लक्ष्मी जी वारो नजर उतारो,
आज मेरे बाबा घर आए है,
आज मेरे बाबा घर आए है।।
📖 Related: आ गया लो मेला मेरे श्याम का अब न प्यारे वक़्त है | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans