आई आई आई महामाई है आई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आई आई आई महामाई है आई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

आई आई आई महामाई है आई भजन लिरिक्स

Aayi Aayi Mahamayi Hai Aayi

आई आई आई महामाई है आई भजन लिरिक्स (हिन्दी)

आई आई आई महामाई है आई,
सभी भक्तों को मेरी बधाई,
आई आई आई महामाई हैं आई,
सोने का सिंहासन व चौकी सजाई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

हाथ में त्रिशूल और खड़ग बिराजे है,
गल मुंडन की माला भी साजे है,
देने हम सबको खुशियां हैं आई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

लाल चुनरिया व लाल सितारा है,
मैया के दर्शन को भाग्य हमारा है,
हरने धरा के सारे कष्ट है आई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

चंदन की चौकी और थाल सजाओ जी,
मेरी मैया रानी को भोग लगाओ जी,
देखो जन-जन में खुशियां है छाई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

शेर पर सवार होकर दरबार आ गई,
भक्तों के मन में मैया जी समा गई,
सचिन भी आज देता सबको बधाई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

आई आई आई महामाई है आई,
सभी भक्तों को मेरी बधाई,
आई आई आई महामाई हैं आई,
सोने का सिंहासन व चौकी सजाई,
आई आई आई महामाई हैं आई।।

गायक / लेखक सचिन निगम।

आई आई आई महामाई है आई भजन Video

आई आई आई महामाई है आई भजन Video

Browse all bhajans by sachin nigam
See also  हांरे म्हारा मनड़ा बदल गया दिनड़ा Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs
Scroll to Top