भगवन साँची कहो ना बिचारी है क्या Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
भगवन साँची कहो ना बिचारी है क्या Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

भगवन साँची कहो ना बिचारी है क्या लिरिक्स

Bhagwan Sachi Kaho Na Bichari Hai Kya

भगवन साँची कहो ना बिचारी है क्या लिरिक्स (हिन्दी)

भगवन साँची कहो ना,
बिचारी है क्या,
हाँ बिचारी है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।

करके पत्थर की ऋषि नारी,
आये मेरे पास मुरारी,
नोका बनी काठ की म्हारी,
इसकी बारी है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।

मैंने सुना है आपके,
तो चरणों में जाने बात क्या,
छुवत सिला नारी भई तो,
काठ की औकात क्या।
मेरा यही रुजगार है,
तो रुजगार बिन प्रभु जात क्या,
करिए कृपा करुणानिधे,
मुझ दीन के संग घात क्या।

मेरी बनी काठ की तरणी,
परसत चरण बने मुनि ग्रहणी,
फिर क्या इससे खोटी तरणी,
नाथ धारी है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।

चरनारबिंदो की शपथ,
अब ही मंगाई ही है नई,
दो चार दिन ही है चलाई,
मानिये मेरी कहि।
झूटी नही यह सत्य है,
कि बन में सिला नारी भई,
पाहन कठिन है काठ से,
कैसे भरोसा हा दई।

मेरी जावे नाव उड़ाई,
रोवे बच्चे और लुगाई,
मेरे पास न कोडी पाई,
नाथ धारी है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।


स्वीकार विनती हो अगर,
तो स्वीकृति प्रभु दीजिए,
पहले चरण धुलवाईये,
इतना अनुग्रह कीजिए।
जब तक ना पद पंकज पखारु,
तो नाथ ना मन लीजिये,
लाऊ नही नैया मदइया,
आप कितना ही खिजिये।

ऐसा समय फेर नहीं आनी,
सारी बात करूँ मनमानी,
मत कहना सारंग बानी,
ये अनारी है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।

See also  रट ले हरि का नाम सब छोड़ दे उल्टे काम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

केवट के सुनकर बचन,
राजिवनयन मुस्का गये,
केवट प्रभु की बात सुनकर,
सिय लखन सकुचा गये।
केवट कुटुंभी ले कुटम्ब,
और गंग तट पर आ गये,
ये दृश्य देखन देवता,
ले विमान नभ पर छा गये।

ये पद ब्रह्मादिक नही जो है,
वे पद केवट मल मल धोये,
सारे पाप जनम के धोये,
इसमें ख्वारी है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।

चरणकमल रज धोय केवट,
नाव लायो घाट है,
प्रभु को बिठा बल्ली लगाकर,
करता चला जयकार है।
बोले गगन से देवता,
तू धन्य माँझीवार है,
और प्रभु से पहले हो गया,
तू भवसागर के पार है।

उतरे सुरसरि तट हरि जाई,
मन में सकुचे श्री रघुराई,
इसको क्या देवे उतराई,
हाथ खाली है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।

जान पिय की बात हिय की,
तो मूंदड़ी सिय ने दयी,
देने लगे केवट को प्रभु,
कहकर अनुच्छित ना लयी।
गंगा का मांझी सिर्फ मैं,
भवसिंधु के मांझी दयी,
करना मुझे भवपार प्रभु जी,
यही है मेरी उतराई ।

करके प्रभु पद कमल प्रणाम,
केवट हर्ष चलत निजधाम,
जपता पथिक सिंधु जननाम,
सुधि बिसारि है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।

भगवन साँची कहो ना,
बिचारी है क्या,
हाँ बिचारी है क्या,
भगवन सांची कहो ना,
बिचारी है क्या।।

भगवन साँची कहो ना बिचारी है क्या Video

भगवन साँची कहो ना बिचारी है क्या Video

गायक श्री अमरचन्द सोनी।
प्रेषक मुकेश कुमार वैष्णव।
9587982200

Browse all bhajans by amarchand soni

Browse Temples in India

Recent Posts

था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

गणपति बप्पा के भक्तों के लिए प्रस्तुत है एक सुंदर राजस्थानी शैली में रचा गया भजन – “था आया सूं सुधरे काज पधारो कीर्तन में गणराज”। इस भजन में भक्त गणराज श्री गणेश जी से निवेदन करता है कि…

शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“शरण में आ पड़ा तेरी प्रभु मुझको भुलाना ना” एक अत्यंत भावुक और आत्मा को छू जाने वाला भजन है, जिसे मधुर स्वर में सुधांशु जी महाराज ने प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत प्रभु श्रीहरि की शरणागति, करुणा…

ओ अवसर हे राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

“ओ अवसर है राम भजन रो सुता कोई मत रिज्यो रे” एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है जिसे सुखदेव जी महाराज ने अपनी भावपूर्ण वाणी से प्रस्तुत किया है। यह भक्ति गीत जीवन की नश्वरता और राम नाम की…

ये बाबा तो मेरा रखवाला है लिरिक्स | Shyam Baba Bhajan Lyrics | Rajni Ji Bhakti Song

Ye Baba To Mera Rakhwala Hai एक भावुक और आत्मिक भजन है जो श्याम बाबा की कृपा और संरक्षण की भावना को दर्शाता है। जब जीवन में अंधेरा छा जाए, जब राह न दिखे—तब यही बाबा हमारे साथ होते…

बाबा तेरा प्यार मिला मिल गया जग सारा लिरिक्स | Baba Bhajan Lyrics Hindi | Sunanda Choubisa Bhakti Song

Baba Tera Pyar Mila Mil Gaya Jag Saara एक भावपूर्ण भक्ति गीत है जो भक्ति, आस्था और दिव्य प्रेम से ओतप्रोत है। इस सुंदर भजन को सुनंदा चौबीसा ने मधुर स्वर में गाया है और कपिल शर्मा द्वारा रचित…

गुरु सम दाता नाही जगत के माही लिरिक्स | Guru Bhajan in Hindi | Manohar Parsoya Bhakti Song

Guru Sam Data Nahi Jagat Ke Mahi एक अत्यंत प्रेरणादायक गुरु भजन है जिसे मनोहर परसोया ने स्वरबद्ध किया है। यह भजन गुरु की महिमा, उसकी कृपा, और संसार में गुरु की तुलना न होने वाले दाता के रूप…

म्हारा सतगुरु देवे उपदेश चालो सतसंग में लिरिक्स | Bhajan Lyrics in Hindi | Manohar Parsoya

Mhara Satguru Deve Updesh Chalo Satsang Mein – एक आध्यात्मिक भजन जो जीवन को सत्य और साधना की ओर प्रेरित करता है। यह भजन मनोहर परसोया द्वारा गाया गया है और सत्संग की महिमा, गुरु की कृपा और मानव…